सपा को यूपी की जनता ने नकार दिया है... उन्हें कैंडिडेट तक नहीं मिल रहे: बृजेश पाठक

Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 Apr, 2024 02:07 AM

sp has been rejected by the people  they are not even getting candidates

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को रामपुर पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बूथ प्रभारियों की मीटिंग की और तत्पश्चात मीडिया से रूबरू...

Rampur News, (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को रामपुर पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बूथ प्रभारियों की मीटिंग की और तत्पश्चात मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जीरो सीट पाने वाली हैं, उन्हें कैंडिडेट नहीं मिल रहे हैं रोज वह कैंडिडेट बदल रहे हैं। उनके पास कोई नीति नहीं है और कोई एजेंडा नहीं है। जब-जब सपा सत्ता में रही है गुंडे माफिया, मवाली, लुचे, लफंगे गरीब जनता को, किसानों को परेशान करते रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है वह रसातल की तरफ जाने वाले हैं।
PunjabKesari
घनश्याम सिंह लोधी प्रचंड बहुमत से फिर से विजई होंगे
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रामपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी एकतरफ़ा प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीत रहे हैं। यहां जब हम पहुंचे तो हमने बूथ अध्यक्षों से बात की है और हमने सब समाजों में जाकर बात की है सभी लोगों का मानना है कि मोदी जी ने गरीब आदमी के जीवन स्तर को बढ़ाने का काम किया है। रामपुर का नाम आज आतंक के लिए नहीं है। रामपुर का नाम डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है और घनश्याम सिंह लोधी जी ने रामपुर में इतना विकास कार्य कराया है। हमारे मंत्री ने इतने विकास कार्य कराए हैं इसीलिए सभी लोगों का मानना है कि जात, धर्म और समुदाय से उठकर के रामपुर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को वोट मिलेगा और प्रचंड बहुमत से फिर से विजई होंगे।
PunjabKesari
सपा रोज कैंडिडेट बदल रहे हैं...उनके पास कोई नीति नहीं है
अखिलेश यादव पर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी जीरो सीट पाने वाली हैं। उन्हें कैंडिडेट नहीं मिल रहे हैं रोज वह कैंडिडेट बदल रहे हैं। उनके पास कोई नीति नहीं है और कोई एजेंडा नहीं है। जब जब सपा सत्ता में रही है गुंडे माफिया, मवाली, लुचे, लफंगे, गरीब जनता को, किसानों को परेशान करते रहे हैं उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है वह रसातल की तरफ जाने वाले हैं। यह पूछे जाने पर की रामपुर लोकसभा सीट कितने अंतर से जीतेगी? इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ चुनाव है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!