विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस में मंथन, 10 में से 3 सीट की डिमांड कर सकती है कांग्रेस

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Jun, 2024 01:15 PM

sp congress brainstorming on assembly by election congress can

UP By Polls 2024: लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबधन 10 सीटों के उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। दरअसल,  जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा के उम्मीदवार ही जीते हैं,...

लखनऊ, UP By Polls 2024: लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सपा-कांग्रेस गठबधन 10 सीटों पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। दरअसल,  जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा के उम्मीदवार ही जीते हैं, हालांकि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने यूपी 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस से सपा कांग्रेस के हौसले बुलद हैं ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा उपचुनाव में दोनो पार्टी एक बार फिर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ कसती है। सूत्रों की मानें तो 10 में से 3 विधानसभा सीटे गठबंधन के तहत मांग कांग्रेस पार्टी मांग कर सकती है।

आप को बता दें कि जिन विधान सभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। उसमें से चार विधानसभा सीटें सपा विधायकों के सांसद बनने से हुई है खाली है करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर और कुंदरकी की सीट है जबिक कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी की सदस्य रद्द होने की वजह से रिक्त हुई है। शेष सीटें एनडीए विधायकों के सांसद बनने से मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मझवा की सीट खाली हुई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस को लोकसभा में छह सीटों पर सफलता मिली है। इस कारण पार्टी को संजीवनी मिल गई है। ऐसे में वह उपचुनाव में कुछ सीटों की डिमांड कर सकती है।

हालांकि, इसमें ज्यादातर सीटें सपा के पाले की हैं, ऐसे में यह लोग सपा से कितना मोल भाव कर सकते हैं। यह समय बताएगा। सियासी जानकार बताते हैं कि ताजा चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस व सपा दोनों की नजर अभी से अगले विधानसभा चुनाव पर है. इससे पूर्व 10 सीटों पर उपचुनाव दोनों दलों के लिए आपसी रिश्तों व प्रदर्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। खासकर कांग्रेस के सामने अपने जनाधार को बचाए रखने की भी बड़ी चुनौती है। अब सभी की निगाहें उपचुनाव में गठबंधन पर टिकी है। माना जा रहा है कि  कांग्रेस हाई इसे लेकर जल्द ही फैसला ले सकता है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!