मशहूर सर्जन के नाम पर किसी और ने किया ऑपरेशन, मरीज की तबीयत खराब होने पर खुली पोल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Jul, 2022 01:20 PM

someone else did an operation in the name of a famous surgeon

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर के नाम पर किसी और ने मरीज का ऑपरेशन कर दिया। वहीं, डॉक्टर का आरोप है कि उसके नाम पर किसी और ने मरीज का ऑपरेशन कर दिया, जबकि उसको इस बात का पता ही नहीं चला।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर के नाम पर किसी और ने मरीज का ऑपरेशन कर दिया। वहीं, डॉक्टर का आरोप है कि उसके नाम पर किसी और ने मरीज का ऑपरेशन कर दिया, जबकि उसको इस बात का पता ही नहीं चला। वहीं, डॉक्टर की शिकायत करने पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक टीम बनाकर जांच करने की बात कही है।

ताजा मामला गढ़ रोड के गोकुलपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल न्यूट्रिमा का है। यहां, देवेंद्र नामक मरीज मूत्र संबंधी समस्या से पीड़ित था। इस समस्या के चलते उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसका ऑपरेशन भी हो गया। फिर एक दिन ऑपरेशन के बाद अचानक मरीज की हालत बिगड़ गई। इस दौरान परिजन मरीज को डिस्चार्ज स्लिप के साथ उसी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उसका ऑपरेशन हुआ था। परिजन डिस्चार्ज स्लिप लेकर डॉक्टर सरत चंद्रा के पास गए तो डिस्चार्ज स्लिप पर जो डॉक्टर का नाम लिखा था उसे देखकर डॉक्टर सरत चंद्रा हैरान हो गए।

स्लिप पर सरत चंद्रा का नाम था और रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित था, लेकिन मरीज का ऑपरेशन डॉक्टर सरत चंद्रा ने नहीं किया था। उनके नाम पर किसी और ने ऑपरेशन किया था। डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों से की। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच करेंगे।

 



 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!