...तो इस वजह से सुहागरात पर हुई थी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम र‍िपोर्ट से खुला मौत का सही राज !

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Oct, 2025 02:53 PM

so this is why a 75 year old man died on his wedding night

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय संगरूराम नामक बुजुर्ग की सुहागरात के दिन हुई मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक के भतीजे की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट कराया है। क्योंकि बुजुर्ग की मौत को लोगो...

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय संगरूराम नामक बुजुर्ग की सुहागरात के दिन हुई मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक के भतीजे की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट कराया है। क्योंकि बुजुर्ग की मौत को लोगो को संदिग्ध मान रहे थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें मौत की असली वजह मौत ब्रेन हैमरेज बताई गई है। वहीं गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट में मौत का कारण शाक या अचानक से कोमा में जाने की बात गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताई है। हालांक‍ि, पुल‍िस ने व‍ि‍वेचना के बाद ही बाकी स्‍थ‍ित‍ि स्‍पष्‍ट होने की बात कही है।

दूसरी शादी का भतीजे कर रहे थे विरोध
आप को बता दें कि संगरूराम की पहली पत्नी का एक साल पहले निधन हो चुका था और वह निःसंतान थे। उन्होंने जीवन के आखिरी वर्षों को एक साथी के साथ बिताने की इच्छा जताई थी। इसे लेकर भतीजे विरोध कर रहे थे। बावजूद उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां मनभावती से विवाह कर लिया।

जमीन और धन देने का वादा
मनभावती के अनुसार, संगरू ने शादी से पहले वादा किया था कि वह अपनी जमीन-जायदाद उसके नाम कर देंगे और उसके तीनों बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपये फिक्स करेंगे। इसी भरोसे पर महिला ने शादी के लिए हामी भरी थी।

शादी की रात के बाद सुबह मिली लाश
शादी के बाद दोनों ने घर पहुंचकर सामान्य दिनचर्या अपनाई। महिला के अनुसार, संगरू ने रात को दो बच्चों के साथ बाहर लेटने का निर्णय लिया और उसे बेटी के साथ अंदर सोने को कहा। अगली सुबह संगरू ने पत्नी को उठाया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें तख्त पर गर्दन लटकाए बेसुध पाया गया। डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रुकवाया अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम की मांग
संगरूराम की अचानक और संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली में रहने वाले उनके भतीजों ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। वे परिवार समेत गांव के लिए रवाना हो गए हैं और पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं ताकि मौत के पीछे का सटीक कारण सामने आ सके। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गई है। हांलाकि पुलिस की विवेचना अभी जारी है। विवेचना के बाद ही पुलिस बयान जारी करेगी फिर मौत की वजह पूरी साफ होगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!