...तो वकील की घटिया सलाह पर महिला ने की थी आत्मदाह की कोशिश: ऑडियो वायरल, आरोपी अरेस्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Aug, 2024 09:05 AM

so the woman tried to commit suicide on the lawyer s bad advice audio viral

मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश करने वाली 30 वर्षीय महिला के गंभीर रूप से झुलसने के एक दिन बाद पुलिस ने बुधवार को उसके वकील को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, वकील सुनील कुमार को महिला को इस कृत्य के लिए...

लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश करने वाली 30 वर्षीय महिला के गंभीर रूप से झुलसने के एक दिन बाद पुलिस ने बुधवार को उसके वकील को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, वकील सुनील कुमार को महिला को इस कृत्य के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि कुमार ने ‘‘पुलिस और सरकार की छवि खराब करने'' के इरादे से महिला को उकसाया।

गौतमपल्ली थाने में कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) रवीना त्यागी ने मंगलवार को बताया था कि गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर 19 बीडी चौराहे के पास महिला ने खुद पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने बताया था कि आसपास मौजूद रहे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल आग बुझायी और महिला लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। त्यागी ने कहा था, ‘‘महिला 90 फीसदी तक झुलस गई है और उसका इलाज किया जा रहा है।''

उन्होंने बताया था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि संभवत: पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक, महिला की पहचान अंजलि जाटव के रूप में हुई जिसने अपने पति तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्नाव जिला प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिसके तहत आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला का एक साल का बच्चा भी है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की देखभाल के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!