राममंदिर पर प्रियंका के बयान को शेखावत ने बताया ऐतिहासिक यू-टर्न
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 05 Aug, 2020 08:23 AM

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया, वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका
अयोध्याः केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया, वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका गुणगान कर रही है। उनका बयान तब आया है जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं और वह आशा करती हैं कि अयोध्या में मंदिर का भमि पूजन अनुष्ठान राष्ट्रीय एकता का समारोह हो जाए।
शेखावत ने कहा, ‘‘ भगवान राम पर कांग्रेस का बयान एक ऐतिहासिक पलटी है। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व से इनकार करते हुए उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दिया था। यह उनकी लीला ही है कि उनके अस्तित्व को ही इनकार करने वाले इस राजनीतिक दल की महासचिव अब उनका गुणगान कर रही हैं।
भाजपा नेता 2007 में तत्कालीन संप्रग सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिये गये उस हलफनामे का जिक्र कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि भगवान राम के अस्तिव का कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं है। मंत्री ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है।
Related Story

'CM योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई...

युवक ने खुद के साथ किया गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में डाली 1L की प्लास्टिक बोतल, दर्द से तड़पा...

मजार से लौट रही महिला संग गैंगरेप, पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध, जांच जारी

UP Politics: आजमगढ़ में गरजे OP Rajbhar, शिवपाल को बताया बिच्छू; बोले- 'न नौ मन तेल होगा, न राधा...

पिता बना कसाई: बेटी के मोबाइल में छिपा था ऐसा कौन सा राज? जिसे बताया हादसा उसकी हकीकत ने उड़ा दिए...

प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में दिखी बहू, तो सास को उतारा मौत के घाट; साइलेंट अटैक बताकर दफनाई लाश,...

मदरसा शिक्षा में बदलाव! यूनिवर्सिटी से जुड़ेंगे UP के मदरसे... कराएंगे कामिल और फाजिल की परीक्षाएं,...