इंसानियत शर्मसार! दबंगों ने मजदूर को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, जमीन पर रगड़वाई नाक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Aug, 2022 04:54 PM

shame on humanity the miscreants beat

उत्तर प्रदेश के झांसी में दहशगर्दो ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। जिसके चलते उन्होंने एक मजदूर को निर्वस्त्र कर बेल्ट से बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने मजदूर से नाक रगड़वाई और पिटाई से घायल मजदूर से पैर भी दबवाए..

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में दहशगर्दो ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। जिसके चलते उन्होंने एक मजदूर को निर्वस्त्र कर बेल्ट से बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने मजदूर से नाक रगड़वाई और पिटाई से घायल मजदूर से पैर भी दबवाए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

बता दें कि यह मामला जिले के गीता कालोनी उन्नावगेट का है। यहा के निवासी आकाश पुत्र दीप सिंह मजदूरी करता है। तीन दिन पूर्व वह मिशन गेट के पास काम कर रहा था। तभी उसका एक करीबी रिश्तेदार के साथ कुछ अन्य युवक आये और उसे अपने साथ ले गए। वह युवक को बालाजी रोड स्थित एक स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले गए और उसकी निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की। जब इससे भी उनका जी नहीं भरा तो उसे ग्राम बूढ़ा ले गए और जेडीए कालोनी के पास कमरे में ले जाकर नग्न कर बेरहमी से पीटा गया। जमीन पर मजदूर से नाक रगड़वाई गई। उसके बाद दबंगों ने घायल से अपने पैर भी दबवाए। बदमाशों ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया गया कि आरोपियों में से एक की बहन से कोई लड़का फोन पर बात करता था। जिस पर आरोपियों को शक था कि उसकी बहन का नम्बर पीड़ित ने ही उस लड़के को दिया है। इसी शक में दबंगों ने आकाश को तालिबानी सजा दी। वही इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!