Edited By Deepika Rajput,Updated: 18 Jun, 2019 05:20 PM
उत्तर प्रदेश के देवरिया में देह व्यापार करने के आरोप में पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों पर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है।
देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में देह व्यापार करने के आरोप में पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों पर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। इस पर प्रोबेशन अधिकारी और स्थानीय पुलिस कोतवाली एवं महिला थाने की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल नेशनल, इंडियन गेस्ट हाउस एवं होटल सहारा पैलेस पर छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने पर 5 महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सदर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों होटल/गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया है।