संभल: खेत में किसान की निर्मम हत्या से सनसनी, सिर पर पत्थर से कूट-कूट कर मार डाला

Edited By Imran,Updated: 13 Aug, 2022 10:44 AM

sensation due to ruthless killing of farmer on the farm

यूपी के संभल में किसान की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। मृतक किसान का शव उसके ही खेत के समीप पड़ा मिला है। किसान की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम किसान की हत्या के...

संभल: यूपी के संभल में किसान की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। मृतक किसान का शव उसके ही खेत के समीप पड़ा मिला है। किसान की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम किसान की हत्या के मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

संभल में किसान की निर्मम हत्या की घटना चंदौसी थाना इलाके के बहजोई रोड के समीप की है।  मृतक विनोद के परिजनों के अनुसार देर रात लगभग 2:00 बजे बाइक पर सवार दो लोग विनोद को बुलाकर ले गए थे, लेकिन घर से जाने के बाद  विनोद वापस घर नही पहुंचा। आज सुबह विनोद के परिजनों को कुछ लोगों ने जानकारी दी कि विनोद का शव उसके खेत के समीप पड़ा हुआ है , सूचना मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में खेत पर पहुंचे तो देखा विनोद का शव लहूलुहान हालत में खेत के समीप सड़क पर  पड़ा  हुआ था, विनोद की हत्या उसके सिर पर किसी वजनी चीज से वार कर बेहद बेरहमी से की गई थी।

किसान विनोद का शव मिलने की सूचना पर सीओ दिनेश कुमार ने  पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली । डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जोकि विनोद की हत्या के मामले की  बारीकी से तफ्तीश में जुटे है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!