चाचा के साथ मां को आपत्त‍िजनक हालत में देखना बेटे को पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Sep, 2019 02:12 PM

seeing the mother in an objectionable condition with

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जहां एक मां ने अपने सौतेले बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बेटे का कसुर सिर्फ इतना था कि उसने मां को चाचा के साथ...

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जहां एक मां ने अपने सौतेले बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बेटे का कसुर सिर्फ इतना था कि उसने मां को चाचा के साथ आपत्त‍िजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद मां ने बेटे की हत्या कर उसके शव को अपने डबल बेड में छुपा दिया।

जानिए क्या है मामला?
दरअसल, घटना थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव की है। यहां जहां 5 साल का आयुष्मान अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सौतेली मां का व्यवाहर आयुष्मान के साथ सही नहीं था। जिसको लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता रहता था। वहीं गुरुवार को मासूम आयुष्मान गायब हो गया। परिवार ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

बेड में छुपाया मासूम का शव
वहीं जब ढूंढते-ढूंढते लोग उसी कमरे में पहुंचे, जहां मासूम के शव को छुपाया गया था। सौतेली मां उसी बैड पर बैटी रही, जिससे लोगों को शक हुआ। लोगों ने जैसे बेड खोला तो उनके होश उड़ गए। बेड में मासूम आयुष्मान का शव पड़ा हुआ था। शव को मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सौतेली मां गिरफ्तार
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आयुष्मान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बताया कि सौतेले बेटे ने एक दिन चाचा के साथ उन्‍हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। राज खुलने के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया।






 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!