Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Nov, 2023 04:13 PM

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों की जा रही है और इन तैयारियों को...
Ram Mandir (संजीव आजाद): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों की जा रही है और इन तैयारियों को समय-समय पर परखा भी जाता है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। यह वही पथ है जो राम भक्तों को सीधे उनके मंदिर तक ले जाता है।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले हर महीने होने वाली बैठक के दौरान निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हैं। इस बार भी बैठक के दूसरे दिन सोमवार की सुबह उन्होंने जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। यह राम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाला नया मुख्य मार्ग है। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस चौड़े और वृहद मार्ग का निर्माण किया गया है।

इसी मार्ग पर राम भक्तों को, दर्शन से पहले सामानों को रखने के लिए मुफ्त लाकर, व्हील चेयर और चिकित्सा की भी सुविधा मिलती है। राम भक्तों को उनके आराध्य तक पहुंचाने के लिए इस मार्ग का खासा महत्व है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए मार्ग के किनारे बसे लोगों से सहमति के बाद दोनों तरफ दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग पर आने को लेकर कुछ स्थानों पर उनके लिए कनेक्टिविटी भी दी गई है। निरीक्षण के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने इस कोशिश को उत्साहवर्धन और संतोषजनक बताते हुए अयोध्या के डीएम की प्रशंसा भी की।

22 जनवरी को होगा कार्यक्रम
राम मंदिर के तैयार होने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राम मंदिर के गर्भगृह में अगले साल 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर का निर्माण 2025 तक पूर्ण होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।