अयोध्या में राम पथ, परिक्रमा मार्ग समेत कई मार्गों पर मांस की बिक्री प्रतिबंधित, कार्रवाई शुरू

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Jun, 2025 12:01 PM

sale of meat banned on many routes including ram path

अयोध्या: अयोध्या जिला प्रशासन ने राम पथ, धर्म पथ और 14 कोसी तथा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग सहित महत्वपूर्ण धार्मिक मार्गों पर मांस की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है...

अयोध्या: अयोध्या जिला प्रशासन ने राम पथ, धर्म पथ और 14 कोसी तथा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग सहित महत्वपूर्ण धार्मिक मार्गों पर मांस की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानिक चंद ने पुष्टि की कि यह मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में उठाया गया, जिस दौरान राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और 14 कोसी मार्ग पर स्थित मांस की दुकानों के बारे में विशेष रूप से शिकायत की गई। 

मांस की 22 दुकानें संचालित 
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद, इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम बनाई गई। इन निर्दिष्ट धार्मिक मार्गों पर मांस की 22 दुकानें संचालित होती पाई गईं। मांस की दुकानों के मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उन्हें अपनी दुकानों को कहीं और स्थानांतरित करने के लिए सात दिन की समय सीमा दी गई है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।" 

जल्द ही शराब बिक्री पर भी लगेगी रोक 
अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने भी बताया कि इन इलाकों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है। त्रिपाठी ने कहा, "काफी समय से मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए चर्चा चल रही थी। यह तय किया गया कि राम पथ पर मांस की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए।" उन्होंने कहा कि जल्द ही इन इलाकों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!