Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jan, 2024 03:32 PM

Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में शुक्रवार सुबह फ्लाईओवर से आलू से भरा ट्रक पलट जाने से चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक गौरीगंज निवासी रणजीत (22) की इस सड़क हादसे में...
Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में शुक्रवार सुबह फ्लाईओवर से आलू से भरा ट्रक पलट जाने से चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक गौरीगंज निवासी रणजीत (22) की इस सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि मुसाफिरखाना का रहनेवाला गयाप्रसाद (65) गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फ्लाईओवर पर आलू से भरा ट्रक पलटा
बताया जा रहा है कि ट्रक कानपुर से आलू लेकर के अमेठी जिले की ओर जा रही फ्लाईओवर पर पलट गया। जानकारों का कहना है कि यह फ्लाईओवर का निर्माण उचित ढंग से नहीं हुआ है और यहां ब्लाइंड स्पॉट भी है। यह ब्रिज ‘एस' आकार में है जिससे यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक का शव पुलिस ने कब्ज़े में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घायल को अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:-
इंडियन आर्मी से बोले CM योगी आदित्यनाथ- '140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सेना देश के 140 करोड़ जनता की शक्ति और साहस का प्रतीक है। एक सशक्त सेना ही सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है। सेना के मध्य कमान (सूर्या कमान) में आयोजित 3 दिवसीय ‘नो योर आर्मी' फेस्टिवल का योगी ने रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान सिख रेजिमेंट के जवानों ने साहसिक पंजाबी धुनों पर अपने पारंपरिक शौर्यकला का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सेना के साजो-सामान के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। उन्होने सैन्य अधिकारियों से विभिन्न हथियारों और सैन्य सामानों के बारे में जानकारी भी ली। पहली बार देश की राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित हो रहे‘नो योर आर्मी'फेस्टिवल के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।