UP में खोए जनाधार को पाने के लिए फिर से प्रियंका तैयार, 2019 के चुनाव में राहुल हार गए थे अपनी सीट, क्या अब...

Edited By Imran,Updated: 12 Dec, 2023 12:38 PM

priyanka ready again to regain lost support base

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में हर दिन हर पार्टी की तरफ से नए-नए पैतरे आजमाए जा रहे हैं। BJP मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने एक मास्टर स्ट्रोक चला है तो अखिलेश यादव जातिवार जनगणना को लेकर भाजपा सरकार को घेरते आ...

लोकसभा चुनाव 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में हर दिन हर पार्टी की तरफ से नए-नए पैतरे आजमाए जा रहे हैं। BJP मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने एक मास्टर स्ट्रोक चला है तो अखिलेश यादव जातिवार जनगणना को लेकर भाजपा सरकार को घेरते आ रहे हैं। वहीं, प्रियंका एक बार फिर से यूपी में कांग्रेस की कमान संभालते हुए एक्टिव नजर आ सकती हैं। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस जल्द ही यूपी में परिवर्तन यात्रा की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की इस परिवर्तन यात्रा में खुद प्रियंका गांधी शामिल हो सकती है। कांग्रेस की ये परिवर्तन यात्रा 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। ये पदयात्रा प्रदेश नौ जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन स्तर पर लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर काम किया जाएगा। इस पदयात्रा के लिए 25 दिनों का कार्यक्रम तैयार किया गया है। 

PunjabKesari

पूरी ताकत झोंकने को तैयार कांग्रेस
मिली जानकारी के अनुसार, इस पद यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर से होगी जो कि सहारनपुर के गंगोह से होगी, जहां से ये यात्रा बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद होते हुए सीतापुर पहुंचेगी। इसी के साथ काग्रेस अपना स्थापना दिवस भी जनता के बीच ही मनाएगी। इस दौरान प्रदेश के तमाम हिस्सों से बड़े स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि साल 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की कमान राष्ट्रीय महसचिव प्रियंका गांधी के हाथ में था। इस दौरान उन्होंने जमकर प्रसार-प्रचार किया था। हालांकि पार्टी को इसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ और कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। यूपी में कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर हैं। यहां कांग्रेस के दो विधायक और रायबरेली से एक सांसद वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!