29 अप्रैल को आगरा आएंगे Akhilesh Yadav; करेंगे चुनावी रैली को संबोधित, राहुल और प्रियंका गांधी भी हो सकते हैं शामिल

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Apr, 2024 12:59 PM

akhilesh yadav will come to agra on 29 april

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने चुनावी दौरे पर है। 29 अप्रैल को सपा प्रमुख आगरा आएंगे। यहां पर वह आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। उनकी इस रैली में...

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने चुनावी दौरे पर है। 29 अप्रैल को सपा प्रमुख आगरा आएंगे। यहां पर वह आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। उनकी इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते है। अखिलेश इस रैली में जनसभा को संबोधित करेंगे और सपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के लिए आगरा भाग्यशाली रहा है। साल 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना के बाद अगले ही साल 1993 में यहां राष्ट्रीय अधिवेशन किया, जिसके तुरंत बाद उनकी प्रदेश में सरकार बन गई। साल 2003 में सपा ने फिर से जीआईसी मैदान पर राष्ट्रीय अधिवेशन किया, जिसके बाद फिर सरकार बनी। साल 2009 में आगरा में बैठक के बाद लोकसभा चुनाव में सपा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। साल 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले फिर से तारघर मैदान पर अधिवेशन किया गया, जिसके बाद सपा की प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। इस बार भी अखिलेश यादव 29 अप्रैल को जीआईसी मैदान में चुनावी हुंकार भरेंगे।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे वह जीआईसी मैदान पर चुनावी रैली होली। अखिलेश यादव के साथ सपा सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन और इंडी गठबंधन के घटक कांग्रेस से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की संभावनाएं हैं। कांग्रेस का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। यह रविवार तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।

यह भी पढ़ेंः 'अबकी बार, भाजपा साफ...' दूसरे चरण के मतदान के बाद Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा जमकर निशाना
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल यानी 26 अप्रैल को मतदान हो गए है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने दावा किया है कि दूसरे चरण के चुनाव ने तस्वीर और साफ कर दी है। अबकी बार, भाजपा साफ हो जाएगी।

​​​​​​​

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!