आज अमेठी आएंगी Priyanka Gandhi; कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक, जीत के लिए बनाया यह खास प्लान

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 May, 2024 12:04 PM

priyanka gandhi will come to amethi today

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतरी है। आज प्रियंका उत्तर प्रदेश के अमेठी में जाएगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रियंका...

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतरी है। आज प्रियंका उत्तर प्रदेश के अमेठी में जाएगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रियंका उनमें जोश भरेंगी और उन्हें जीत का मंत्र देंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने रायबरेली में डेरा डाला हुआ था। रायबरेली से पार्टी ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां पर प्रियंका ने जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी के लिए वोट की अपील की।

आज शाम को अमेठी पहुंच जाएगी प्रियंका
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रत्याशी बने बिना ही चुनावी रण संभाल लिया है। वह आज अमेठी दौरे पर आएंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह यहां पर आज शाम को अमेठी पहुंच जाएगी। बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने गांधी परिवार करीबी केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। इस सीट को 2019 में भाजपा की स्मृति जूबिन ईरानी ने राहुल गांधी से छीन लिया था। इसलिए अब कांग्रेस इस सीट से जीत हासिल करना चाहती है और कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए आज प्रियंका पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

पार्टी ने अमेठी के लिए तैयार किया प्लान
जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी अमेठी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। साथ ही वह अमेठी में नुक्कड़ सभाएं करेंगी। प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। तैयार किए जा रहे रोडमैप के तहत वह कुछ इलाके में रोड शो कर सकती हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और दशकों से गांधी परिवार के साथ संबंध रखने वाले लोगों के घर जाकर मुलाकात कर सकती है। इसके माध्यम से पुराने संबंधों को एक बार फिर मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। प्रियंका गांधी की टीम बूथ स्तर पर तैयार डाटा को अपडेट कर रही है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का वाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। इसमें हरेक गतिविधि पर फोकस किया जाएगा। प्रियंका गांधी हर एक कार्यकर्ताओं का वोट का टास्क देंगी। अमेठी सीट को लेकर कांग्रेस ने प्लान तैयार किया है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर किया जा रहा है कि आखिर वह कौन से कारण थे, जिसके कारण वर्ष 2019 में राहुल गांधी को चुनाव हारना पड़ा। संगठन में कहां-कहां कमजोरी है, कैसे उसे दूर किया जाए। पुराने कांग्रेसी कहां है, वह वर्तमान में किस और दल के साथ है या फिर निष्क्रिय है। इन सभी बिंदुओं पर प्रियंका की टीम इनपुट जुटा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!