17 मई रायबरेली और अमेठी आएंगे Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav, जनसभा को करेंगे संबोधित

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 May, 2024 03:39 PM

rahul gandhi and akhilesh yadav will come

UP Lok Sabha Election: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर संयुक्त जनसभा करेंगे। दोनों नेता यहां पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर वोट की अपील करेंगे...

UP Lok Sabha Election: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर संयुक्त जनसभा करेंगे। दोनों नेता यहां पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर वोट की अपील करेंगे। इनके आगमन को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रत्याशी बने बिना ही चुनावी मैदान में उतरी हुई है। वह लगातार इन दोनों सीटों पर नुक्कड़ सभाएं कर अपनी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील कर रही है।

रायबरेली से राहुल गांधी लड़ रहे चुनाव
बता दें कि रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी मैदान में उतरे है। अमेठी सीट से पार्टी ने गांधी परिवार के करीबी रहे किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी इन दोनों सीटों जीत हासिल करना चाहती है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जिसके चलते प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के पक्ष में वोटिंग की अपील कर रही है और अपने अपने कार्यकर्ताओं में जीत के लिए जोश भर रही है। वहीं, अब अखिलेश यादव और राहुल गांधी भी 17 मई को यहां आएंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इस जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचने का अनुमान है।

20 मई को होगा दोनों सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। रायबरेली सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी और भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया, जिनका मुकाबला भाजपा की स्मृति ईरानी से होगा। 2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को करीब 55000 वोटों से पराजित कर दिया था। लेकिन, इस बार कांग्रेस इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!