मंच पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी, कहा- अमेठी मेरे पिताजी की कर्मभूमि है, मैं इस भूमि को पूजती हूं...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 May, 2024 05:27 PM

priyanka gandhi became emotional on stage said amethi is my

अमेठी लोकसभा सीट पर मोर्चा संभाल रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कार्यकर्ता में जोश भरने का काम कर रही हैं। ल...

अमेठी: अमेठी लोकसभा सीट पर मोर्चा संभाल रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कार्यकर्ता में जोश भरने का काम कर रही हैं। लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहीं हैं। प्रियंका ने कहा, मैं ये चुनाव जीतकर ही वापस जाऊंगी। मैं अमेठी की इस पवित्र धरती पर सही राजनीति वापस लेकर आऊंगी। प्रियंका ने जनसभा में कहा, आप कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, आप अमेठी के कार्यकर्ता हैं। आपने अमेठी में भीषण परिस्थितियों में चुनाव लड़े हैं। डटकर लड़े हैं और हिम्मत से लड़े हैं। कभी पीछे नहीं हटे हैं।

प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव भी आप इसी तरह लड़ें, जैसे ये जनता का चुनाव है। BJP को धन-बल से लड़ने दें। हम जनता के बल से लड़ेंगे। हम ये लड़ाई अपनी मिट्टी के लिए, संविधान के लिए, लोकतंत्र के लिए, अपने देश के लिए लड़ रहे हैं। ये चुनाव आप अपने लिए नहीं लड़ रहे हो, ये चुनाव किशोरी लाल शर्मा के लिए नहीं लड़ रहे हो। ये आप अपनी धरती के लिए लड़ रहे हो। प्रियंका ने आगे कहा, मन बनाओ तो कोई नहीं हरा पाएगा। मैं इस चुनाव को जीतकर यहां से जाऊंगी। मैं आपके बीच आऊंगी और आपके साथ लड़ूंगी। मैं अमेठी की इस पवित्र धरती पर सही राजनीति, सत्य की राजनीति वापस लाने के लिए लड़ूंगी। कोई हमें हरा नहीं पाएगा। ये वचन मैं आपको देकर जा रही हूं। 

प्रियंका गांधी का कहना था कि मैंने अपने जीवन में सिर्फ एक इंसान को पूजा है, वो मेरे पिताजी हैं। अमेठी मेरे पिताजी की कर्मभूमि है, इसलिए मैं इस भूमि को भी पूजती हूं। ये भूमि मेरे और राहुल के लिए पवित्र भूमि है। किशोरी लाल शर्मा यहां पर चालीस वर्षों से राजनीति कर रहे हैं। इस संसदीय क्षेत्र का गांव-गांव कोई जानता है तो वो किशोरी लाल हैं। हमने जितनी श्रद्धा से आपके लिए काम किया है, उतनी ही श्रद्धा से किशोरी लाल जी ने भी आपके लिए काम किया है, इसलिए आज इनका हक बनता है कि ये आपके प्रतिनिधित्व के लिए खड़े हों। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!