प्रयागराजः शक्तिपीठ अलोपी शंकरी देवी मंदिर में जोरों पर नवरात्र की तैयारी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Oct, 2020 11:38 AM

prayagraj preparation of navratri in full swing in shaktipeeth

पूरे देश में 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है, ऐसे में प्रयागराज के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज के अलोपी बाग स्थित शक्तिपीठ आलोप शंकरी देवी मंदिर में सफाई व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर में हर रोज सफाई कर्मियों...

प्रयागराजः पूरे देश में 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है, ऐसे में प्रयागराज के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज के अलोपी बाग स्थित शक्तिपीठ आलोप शंकरी देवी मंदिर में सफाई व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर में हर रोज सफाई कर्मियों और मंदिर के कार्यकर्ताओं के द्वारा साफ सफाई की जा रही है। सरकार ने कुछ गाइडलाइंस के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इजाजत दी गई है । मंदिर के महंत राधेश्याम गिरी महाराज बताते है कि बिना मास्क के कोई भी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा। साथ ही मुख्य द्वार से ही श्रद्धालुओं को सेनेटाइजर से हाथों को सेनेटाइज करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। 
PunjabKesari
जिन श्रद्धालुओं के पास मास्क नहीं होगा उन्हें श्रद्धालुओं के लिए भी इस मंदिर में मास्क की व्यवस्था की गई है। उचित दूरी पर बनाए जा रहे गोले पर ही लोगों को खड़ा किया जाएगा। महंत राधे गिरी का यह भी कहना है कि हर रोज पूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया है और विशेष तौर पर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी जा रही है। नवरात्र में मंदिर में भीड़ होना तो सवाभाविक है। ऐसे में अधिक भीड़ इकट्ठा ना हो इसके लिए विशेष तौर पर मंदिर के कर्मचारी इसका विशेष ध्यान रखेंगे।
PunjabKesari
महंत का यह भी कहना है कि कोरोना वायरस से हो रहे दुष्परिणाम को देखते हुए विशेष पूजा आरती भी की जाएगी। जिसमें यह प्रार्थना की जाएगी कि जल्द से जल्द कोरोना वायरस से पूरे विश्व को निजात मिले। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!