उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को ऐसी सजा देंगे, जो नजीर बनेगी: UP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Mar, 2023 05:56 PM

prayagraj massacre action against mafias will become nazir

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड जल में रहकर मगरमच्छ से बैर का नतीजा नज़ीर बनेगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने आज...

मुरादाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड जल में रहकर मगरमच्छ से बैर का नतीजा नज़ीर बनेगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने आज यहां कहा कि प्रयागराज का उमेश पाल जघन्य हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार माफिया राज का समूल नाश करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश और प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है, इसीलिए यहां अपराध न्यूनतम स्तर पर है।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। जिससे लोगों का कानून व्यवस्था के प्रति पहले से भरोसा और बढ़ा है। जिस वजह से उत्तर प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के अमरोहा संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (BSP) सांसद कुंवर दानिश अली के दो दिन पूर्व दिए गए बुलडोजर कारर्वाई को स्टेट स्पान्सर क्राइम बताते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए हमला बोला था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह बयान देने वाले के अपने अनुभवों पर आधारित सोच हो सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश और देश में ज़ीरो टोलरेंस और कानून व्यवस्था पर सरकार की स्पष्ट नीति है।
PunjabKesari
भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बसपा के प्रति रुझान के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी विचारधारा पर काम करने का सबको अधिकार है। उन्हें किस के साथ गठबंधन करना है यह उनका निजी मामला है। हां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संरक्षण में जो भी कार्य करना चाहते हैं उनका स्वागत है। 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

276/10

50.0

Australia are 276 all out

RR 5.52
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!