प्रयागराज: 5 लोगों की हत्या मामले में CM योगी ने दिए निर्देश, बोले- दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

Edited By Imran,Updated: 23 Apr, 2022 12:10 PM

prayagraj cm yogi gave instructions in the murder case of 5 people

यूपी के प्रयागराज में 5 लोगों की हत्या मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए निर्देश दिया है कि  मुख्यमंत्री ने घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में 5 लोगों की हत्या मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए निर्देश दिया है कि  मुख्यमंत्री ने घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। 

घटना थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव की है। यहां शुक्रवार रात एक सुबह गांव वालों को घर से धुआं उठा हुआ दिखा। जब कुछ लोग घर में गए तो हत्याकांड का पता चला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव में काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों में राज कुमार यादव (55) उनकी पत्नी कुसुम (50), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल है। वहीं पुलिस को पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है, जो कि काफी दहशत में है। बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आशंका है कि उन्होंने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी।  वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके के लिए रवाना हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!