कांग्रेस की बागी MLA अदिति सिंह का सियासी वार, कहा- प्रियंका गांधी की नीयत में है खोट!

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Nov, 2021 12:37 PM

political attack on congress s rebel mla aditi singh said

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर सियासी हमला किया है। अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। क्योंकि प्रियंका गांधी की नीयत में खोट और दिल साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव...

लखनऊ: कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर सियासी हमला किया है। अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। क्योंकि प्रियंका गांधी की नीयत में खोट और दिल साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव सिर्फ राजनीति कर रही है। उधर, प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर FIR दर्ज की गई, जब उनकी टीम ही दुरुस्त नहीं तब वो प्रदेश के लिए क्या करेंगी। अदिति ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रियंका गांधी की अलग नीति और उत्तर प्रदेश में अलग नीति है।

उन्होंने कहा, आखिर प्रियंका गांधी कांग्रेस शासितराज्यों में 40% महिलाओं के आरक्षण को लागू क्यों नहीं करती हैं। वहीं कांग्रेस लगातार दोहरी नीति अपना रही है। कांग्रेस की बागी विधायक ने कहा कि उनकी कांग्रेस शासित राज्यों के लिए अलग नीति है और दूसरे राज्यों के लिए अलग नीति है। उन्होंने लखीमपुर की घटना दुखद और घोर निंदा योग्य है। अदिति ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी बड़े मामले के होने पर प्रियंका गांधी पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान क्यों नहीं जाती हैं। क्या पंजाब,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में रामराज्य चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!