11 जनवरी से गायब महिला को नहीं खोज सकी पुलिस, 9वें दिन मिला कंकाल, पति व ससुर गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav,Updated: 20 Jan, 2021 01:25 PM

police could not find woman missing since january 11 skeleton found on 9th day

उत्तर प्रदेश में संभल के चंदौसी में नौ दिन से गायब महिला का आज कंकाल मिला। पुलिस ने पति व उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां कहा कि मोहल्ला शिव धाम कालोनी निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मी 11 जनवरी से गायब थी।

संभल: उत्तर प्रदेश में संभल के चंदौसी में नौ दिन से गायब महिला का आज कंकाल मिला। पुलिस ने पति व उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां कहा कि मोहल्ला शिव धाम कालोनी निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मी 11 जनवरी से गायब थी। लक्ष्मी की मां कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर पति व ससुर पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में गांव बरर्ई के पास सोत नदी के पुल के नीचे महिला के कपड़े, बाल व शव के कुछ अवशेष पड़े मिले। पुलिस की सूचना पर पहुंची मां कमलेश ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त बेटी लक्ष्मी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी पति वैभव व ससुर संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!