28 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर रहेंगे PM Modi, बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Apr, 2026 03:02 PM

pm narendra modi varanasi visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व वाराणसी पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया ...

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व वाराणसी पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि, लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी परियोजनाओं की अंतिम सूची पर अभी मुहर लगना शेष है, प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को बरेका में बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। 

वाराणसी से पुणे के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन से पूर्व, इस ट्रेन की 14 कोच वाली रैक वाराणसी पहुंच चुकी है। वर्तमान में रेलवे अधिकारियों की देखरेख में इसका ट्रायल रन किया जा रहा है और सुरक्षा की बारीकियों की जांच की जा रही है। यह ट्रेन आम नागरिकों की सुविधा के लिए किफायती दरों पर संचालित की जाएगी। प्रशासन द्वारा लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी अन्य योजनाओं की अंतिम सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। 

प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण ‘नारी शक्ति वंदन' से जुड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें बरेका मैदान में लगभग 50 हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं। काशी की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके अतिरिक्त, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किए जाने की भी संभावना है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!