mahakumb

संभल एसपी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, जख्मी बुजुर्ग के साथ किया कुछ ऐसा... अब तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Dec, 2024 12:54 PM

photos of sambhal sp went viral

संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कृष्ण कुमार विश्नोई ने एक घायल बुजुर्ग की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। बता दें कि बहजोई मार्ग पर हादसे के दौरान एक बुजुर्ग घायल हो गए। जिसके बाद संभल एसपी ने उन्हें...

संभल : संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख कर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कृष्ण कुमार विश्नोई ने एक घायल बुजुर्ग की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। बता दें कि बहजोई मार्ग पर हादसे के दौरान एक बुजुर्ग घायल हो गए। जिसके बाद संभल एसपी ने उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया।

एसपी ने पेश की इंसानियत की मिसाल 
दरअसल, जिले के बहजोई मार्ग पर भवन चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके माथे से लगातार खून बह रहा था। हादसे में खून से लथपथ बुजुर्ग को तड़पता देख संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपना काफिला रुकवाकर पहले उनका हाल जाना। इसके बाद इंसानियत का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए बुजुर्ग को तुरंत अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचवाया। यह देखकर आसपास अन्य लोगों का ताता लग गया।  

सोशल मीडिया पर हो रही एसपी की तस्वीरें 
एसपी की इस संवेदनशीलता को देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। कृष्ण कुमार विश्नोई की इस पहल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हादसे के दौरान मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग मदद के लिए रुकते नहीं वहीं एसपी ने खुद मिसाल पेश की है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!