Lok Sabha Election 2024: BJP प्रत्याशी जयवीर सिह ने किया नामांकन, डिप्टी CM बोले- 'मैनपुरी सपा की आखिरी कील है, इसे उखाड़कर कमल खिलाइये'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Apr, 2024 07:20 AM

p tourism minister jaiveer singh filed nomination from mainpuri

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंह के नामांकन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव...

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंह के नामांकन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा में मेरे स्वर्गीय पिता के लिए अपशब्द कहे, जबकि मैं उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई गया। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी स्थानीय सांसद डिंपल यादव से होगा। डिंपल यादव मंगलवार (16 अप्रैल) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां हुए उपचुनाव में डिंपल यादव निर्वाचित हुई थीं।

PunjabKesari

मैनपुरी सपा की आखिरी कील है, इसे उखाड़कर कमल खिलाइये: केशव प्रसाद मौर्य
मिली जानकारी के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ''मैनपुरी सपा की आखिरी कील है, इसे उखाड़कर कमल खिलाइये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा में मेरे स्वर्गीय पिता के लिए अपशब्द कहे, जबकि मैं उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई गया। यह भाजपा तथा सपा के बीच संस्कारों का अंतर है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने विरासत में मिली सियासत से मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को गुंडों, अपराधियों तथा माफियाओं की आरामगाह बना दिया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाई, गुंडों, अपराधियों, माफियाओं को पैदा करने की फैक्टरी है और यह चुनाव सपा की गुंडई विचारधारा के अंत का चुनाव है।

PunjabKesari

BJP में कोई भी कार्यकर्ता CM बन सकता है और चाय वाला PM बन सकता है:केशव प्रसाद मौर्य
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है और चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्‍होंने मतदाताओं से अनुरोध किया कि परिवारवाद को समाप्त करिये तथा सबका साथ-सबका विकास की नीति के साथ भाजपा को विजयी बनाइये। मैनपुरी ही नहीं मोदी जी के नेतृत्व में एवं जन आशीर्वाद से भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीट पर विजय प्राप्त करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!