'4 जून की शाम को 'शहज़ादे' भी साधना करने जाएंगे, गुफा की तलाश जारी है...' Exit poll के बाद बोले प्रमोद कृष्णम

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Jun, 2024 02:33 PM

on the evening of june 4 the  prince

UP News: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान समाप्त हो चुका है। एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत होती दिख रही है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजनेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है...

UP News: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान समाप्त हो चुका है। एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत होती दिख रही है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजनेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 4 जून की शाम शहजादे भी साधना करने जाएंगे, गुफा की तलाश जारी है।

एग्जिट पोल में भी दिखी मोदी की साधना की शक्तिः प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ''4 जून की शाम को 'शहज़ादे' भी “साधना” करने जाएंगे, गुफा की तलाश जारी है।'' इससे पहले उन्होंने लिखा कि एग्जिट पोल में भी मोदी की साधना की शक्ति की झलक दिखाई देने लगी है। प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। आचार्य का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा।

चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होंगेः प्रमोद कृष्णम
एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यह साजिश उनके खिलाफ कई सालों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!