UP विधानसभा चुनाव 2022: धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, निषाद पार्टी, अपना दल, BJP के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Sep, 2021 01:10 PM

nishad party apna dal will fight elections together with bjp

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी अपने पक्ष में छोटे दलों को करने में जुटी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने नाराज साथियों को मना कर उत्तर प्रदेश की सत्ता में एक बार फिर से आने का हर संभव प्रयास कर...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी अपने पक्ष में छोटे दलों को करने में जुटी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने नाराज साथियों को मना कर उत्तर प्रदेश की सत्ता में एक बार फिर से आने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि निषाद पार्टी, अपना दल,  मिलकर बीजेपी के साथ 2022 का चुनाव लड़ेंगे।  केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व निषाद दल के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने 2022 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की औपचारिक घोषणा की है।
PunjabKesari
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में मंत्री बनाया है। वहीं निषाद पार्टी के निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद भाजपा से नाराज चल रहे थे। वहीं उन्हें मनाने के लिए केंद्रीय नेत्तुव ने उन्हें दिल्ली बुलाया था। परंतु अभी तक उन्हें कोई मंत्री पद नहीं दिया गया है। अब देखना है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें कैसे मनाती है। फिलहाल इसके लिए लखनऊ में बैठक हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!