आजमगढ़ जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिले निरहुआ, प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद

Edited By Imran,Updated: 28 Jun, 2022 11:48 AM

nirhua met chief minister yogi after winning azamgarh

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव -निरहुआ सहयोगी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मिले। बता दें कि आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा के विधायकों का कब्जा है।

लखनऊ: आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, प्रवेश लाल यदव और सहयोगी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मिले। 
PunjabKesari
आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा कर जीता का परचम लहराया। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।

बता दें कि आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा के विधायकों का कब्जा है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी सपा के ही पाले में है। मजबूत सीट होने के बावजूद लोकसभा उपचुनाव में सपा को अपने ही गढ़ में मुंह की खानी पड़ी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!