Noida News: एक अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें होंगी लागू, यहां पढ़ें अब कितना देना होगा टोल टैक्स

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Sep, 2024 11:48 AM

new toll rates will be applicable on yamuna expressway from october 1

Noida News: ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से नयी टोल दरें लागू होंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यीडा ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले...

Noida News: ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से नयी टोल दरें लागू होंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यीडा ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में पांच से 12 फीसदी तक वृद्धि की है। नयी दरों के मुताबिक मोटरसाइकिल, तीन पहिया व ट्रैक्टर के लिए आगरा तक 247.5 रुपये टोल लगेगा।

PunjabKesari

यहां पढ़ें अब कितना देना होगा टोल टैक्स
मिली जानकारी के मुताबिक, यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें लागू करने का फैसला किया गया। इससे पहले वर्ष 2021-22 में टोल की दरें बढ़ाई गई थीं। सिंह ने बताया कि टोल की नई दरों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के बीच चार पहिया, जीप, हल्के वाहन के लिए 486.75 रुपए, हल्के व्यावसायिक वाहन और छोटे वाहनों के लिए 759 रुपए, बस व ट्रक के लिए 1542.75 रुपए, भारी निर्माण कार्य की मशीनों के लिए 2186.25 रुपए और विशाल आकार के वाहन के लिए 3027.75 रुपए अदा करने होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!