Edited By Umakant yadav,Updated: 09 Nov, 2021 07:31 PM

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लैपटॉप चलाने को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश बताएं मुलायम सिंह क्या लैपटॉप चलाना जानते हैं? दरअसल बीते कुछ दिन पहले अखिलेश ने अपने एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लैपटॉप...
गोंडा: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लैपटॉप चलाने को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश बताएं मुलायम सिंह क्या लैपटॉप चलाना जानते हैं? दरअसल बीते कुछ दिन पहले अखिलेश ने अपने एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता है। लैपटॉप सिर्फ समाजवादी लोग ही चला पाते हैं।
बृजभूषण ने कहा कि मुलायम इतने बड़े नेता हुए कई बार मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री बने, पूरे देश में उनकी जय जय कार होती है। मोदी जी भी उनकी प्रशंसा करते हैं। क्या उन्हें लैपटॉप चलाना आता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लैपटॉप तो मुझे भी चलाना नहीं आता है। अखिलेश यादव यह बताएं कि मुलायम सिंह यादव को बिना लैपटॉप चलाएं इतने बड़े नेता कैसे हो गए उन्हें पूरा देश सम्मान करता है। तो फिर लैपटॉप चलाने से क्या होता है