Edited By Deepika Rajput,Updated: 20 Oct, 2019 05:17 PM
अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समय उनकी हत्या हो सकती है। मौनी महाराज ने आरोप लगाया है कि उनको मिले गनर और उनके आश्रम को मिली सरकारी सुरक्षा हटा ली गई है।
अमेठीः अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समय उनकी हत्या हो सकती है।
मौनी महाराज ने आरोप लगाया है कि उनको मिले गनर और आश्रम को मिली सरकारी सुरक्षा हटा ली गई है। ऐसा करने से पहले उन्हें बताया भी नहीं गया। उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े हैं। लखनऊ में पिछले दिनों हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या हो चुकी है। फिर भी शासन-प्रशासन ने उनकी और आश्रम की सुरक्षा हटा ली। मौनी महाराज ने कहा कि उनके आश्रम में पहले भी संतों की हत्या हो चुकी है। अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।
दूसरी तरफ अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा ने कहा कि जिले से मौनी महराज को न तो कोई सुरक्षा दी गई थी और न ही हटाई गई है। उनको सुरक्षा किसी और जिले से मिली थी। उसी ने वापस ली होगी। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।