विधायक अंगद सिंह की हुई MLA अदिति सिंह, दिल्ली के जोरबा होटल में लिए सात फेरे (Watch pics)

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Nov, 2019 11:33 AM

mla angad singh mla aditi singh took seven rounds at delhi s jorba hotel

रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से गुरुवार को हिन्दू व सिख रीति रिवाज से संपन्न हुई। दिल्ली के जोरबा होटल में दोनों की शादी हुई। समारोह में यूपी व पंजाब के अलावा दिल्ली से भी लोग शामिल हुए...

रायबेरलीः रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से गुरुवार को हिन्दू व सिख रीति रिवाज से संपन्न हुई।
PunjabKesari
दिल्ली के जोरबा होटल में दोनों की शादी हुई। समारोह में यूपी व पंजाब के अलावा दिल्ली से भी लोग शामिल हुए।
PunjabKesari
20 नवंबर को अदिति की मेहंदी की रस्म की गई, जिसमें कई हस्तियों ने शिरकत की थी। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं।
PunjabKesari
वहीं शादी के दिन अदिति सिंह ने पिता को याद करते हुए भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि एक पिता का सबसे बड़ा सपना बेटी की शादी करना होता है। पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, लेकिन आज इस खुशी के मौके पर आप नहीं हैं। आपकी बहुत याद आ रही है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि अदिति सिंह और अंगद सैनी की दिसंबर 2018 में सगाई हुई थी। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह ने ही अदिति की शादी कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय की थी। रायबरेली से कई बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की अगस्त में मौत हो गई। अखिलेश सिंह वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!