Meerut News: सर्जरी करा लड़की बनी लड़का, परिवार से बगावत और फिर पाई-पाई जुटा कर पूरा किया सपना

Edited By Harman Kaur,Updated: 19 Mar, 2024 03:13 PM

meerut news a girl became a boy after spending lakhs of rupees

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपनी सर्जरी करवाकर लड़का बन गई.....

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपनी सर्जरी करवाकर लड़का बन गई। लड़की से लड़का बने जय का कहना है कि बचपन से ही उसे लड़का बनने का शौक था। वह सोचता था कि भगवान कोई चमत्कार कर दे और वह रातो-रात लड़का बन जाए। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जय ने पाई-पाई जुटाई। कई जगह नौकरी की और फिर कर्ज भी लिया। जिसका ब्याज वह अब भी चुका रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि जय को बचपन से ही लड़कों की तरह रहना अच्छा लगता था। वह बचपन से ही लड़का बनना चाहते थे। वहीं, जब उन्होंने इस बारे में अपने परिजनों से बात की तो वह इस बात के लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपना सपना पूरा करने का ठान लिया। इसके लिए जय ने नौकरी कर पैसे जमा किए। वहीं, जब इससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने कर्जा लेकर अपनी सर्जरी करवाकर ट्रांसमैन बन गए। जय एयर पिस्टल शूटिंग में नेशनल तक खेलकर अपना परचम लहरा चुके हैं। अब वह खेलों में बढ़ना चाहते है।

ये भी पढ़ें.....
- Irfan Solanki Case: आगजनी मामले में फिर टला फैसला, बेटे को देख भावुक हुए इरफान

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी मामले में आज MP/MLA सेशन कोर्ट में सुनाया जाने वाला फैसला एक बार फिर टल गया है। विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण मुकदमे में फैसला नहीं आ पाया है।

ये  भी पढ़ें.....
Loksabha Election 2024: जानिए सहारनपुर सीट का राजनीतिक इतिहास, जातिगत समीकरण और चुनावी आंकड़ों पर एक नजर

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक सहारनपुर लोकसभा सीट है। आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र के लिए पहला चुनाव साल 1952 में हुआ और इस सीट पर भी पहली बार चुनाव 1952 में ही हुआ। उस वक्त कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाया था, उसके बाद से साल 1977 तक जितने भी चुनाव हुए सभी में कांग्रेस ने ही बाजी मारी, लेकिन इमरजेंसी के बाद कांग्रेस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा और तब से लेकर अब तक जितने भी चुनाव हुए। उसमें साल 1984 के चुनाव को छोड़ दें, तो हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!