मेरठः मुस्लिम महिलाओं ने अनोखे तरीके से किया CAA का समर्थन

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Feb, 2020 05:38 PM

meerut muslim women support caa in a unique way

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक तरफ दिल्ली के शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ मेरठ में महिलाओं ने CAA समर्थन का...

मेरठः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक तरफ दिल्ली के शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ मेरठ में महिलाओं ने CAA समर्थन का अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। दरअसल मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर व ‘भारत माता की जय’ का नारा लगा कर समर्थन करती नजर आ रही हैं। समर्थन करती महिलाओं ने कहा कि CAA खुशी का पैगाम है, यह किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है।

‘भारत माता की जय’ का लगाया नारा
बता दें कि मेरठ में आज विभिन्न राज्यों से आई मुस्लिम महिलाएं कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुईं और अचानक धरना स्थल पर हाथों में मेहंदी रचाने लगीं। आते-जाते लोग ये सोच रहे थे कि शायद यहां कोई मेहंदी प्रतियोगिता हो रही है, लेकिन जब हर हथेली पर एक ही बात लिखी जाने लगी तब उन्हें माजरा समझ में आया। दरअसल, CAA को लेकर ये मुस्लिम महिलाएं मेहंदी के जरिए CAA का समर्थन कर रही हैं इन मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में मेहंदी के जरिए ये लिखा कि वो CAA का समर्थन करती हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत माता की जय का नारा भी दिया।

बता दें कि इस इस अनोखे समर्थन में हर आयु वर्ग की महिलाएं शामिल थीं। कई स्टूडेन्ट्स भी पहुंची और उन्होंने CAA के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने कहा कि मेहंदी खुशी का पैगाम देती है। इसलिए CAA का समर्थन करने के लिए उन्होंने ये तरीका अपनाया है।

DM को सौंपा CAA के समर्थन का ज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि सीएए खुशी का पैगाम देता है। इसलिए CAA के समर्थन को लेकर उन्होंने मेहंदी वाला प्लान तैयार किया ताकि CAA की खुशी का संदेश दूर दूर तक जाए। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले इस मेहंदी वाले CAA समर्थन का धरना प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने DM को CAA के समर्थन वाला ज्ञापन भी सौंपा है.

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!