सुहागरात मनाने के लिए पति को मनाती रही विवाहिता -पति बोला मैं काम लायक नहीं हूं...आरोपों से सन्न रह गए लोग

Edited By Ramkesh,Updated: 01 May, 2024 02:09 PM

married woman keeps convincing husband to celebrate honeymoon

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दअरसल, महिला का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है।

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दअरसल, महिला का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है। जब महिला ने इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को दी तो पति के जीजी ने उसे मुंह बंद करने की धमकी दी। बोलो आप किसी से कुछ भी न बताओं जब तक आप का पति ठीक नहीं होता तब तक मैं आप का काम चलाता रहूंगा। उसके बाद से विवाहिता पर बुरी नियत रखता था।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला बांदा जिले के शहर कोतवाली इलाके की बताई जा रही है। जहां पर विवाहिता की शादी मई 2022 में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी में बाकायदा दान, दहेज, जेवर आदि दिए गए थे। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसकी शादी धोखे से कर दी, क्योंकि जब वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दौरान पता चला कि पति नपुंसक है, जब ससुराल में महिला ने पति से पूछा, ''शादी के बाद फिजिकल रिलेशन क्यों नहीं बना रहे? तो जवाब मिला, ''यह शादी बगैर मेरी मर्जी के हुई है मैं किसी काम के लायक नहीं हूं। यह सुनकर विवाहिता सन्ना रह गई।

पीड़िता ने इस बात की जानकारी जब मायके वालों को दी तो वह भी हैरान रह गए। इसे लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कुछ भी हल नहीं निकला। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप यह भी है कि स्थानीय पुलिस ने कुछ भी मदद नहीं की। थक हार कर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के  6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला ने पति के जीजा पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!