संभल में अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- ‘जनता अब मन की नहीं, संविधान की बात सुनना चाहती है’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Apr, 2024 08:37 PM

now the public wants to listen to the constitution not the mind

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने रविवार को संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम से हवा पलटने की भनक लगते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुर भी बदल गए हैं। दावा किया कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा...

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लोग ' मन की बात नहीं’ संविधान की बात सुनना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने रविवार को संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम से हवा पलटने की भनक लगते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुर भी बदल गए हैं। दावा किया कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा पहले चरण के मतदान के बाद से उक्त नारा भूल गई है क्योंकि तीसरे चरण के मतदान में किसी भी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत नहीं रहे हैं।
PunjabKesari
संभल से भाजपा की होगी सबसे बड़ी हार
मंच से संबोधन के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि संभल के लोगों ने मन बना लिया है संभल के लोग बीजेपी को हराएंगे। जो सबसे बड़ी हार होगी भाजपा की देश में। संभल के लोग भाजपा को सबसे बड़ी हार दिलाने जा रहे है। उन्होंने कहा किसान की आय दुगनी नहीं हुई, नौजवानों को नौकरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि अब तो भाषा बदल गई है। यह भाषा हारने वालों की होती है। जो रुझान आ रहे हैं भाजपा की तरफ से वह हार के रुझान है। जो लोग 400 पार की बात कर रहे थे अब पिछड़ा, दलित, आदिवासियों की बात कर रहे हैं। जिन पिछड़ा दलित आदिवासियों का सम्मान उन्होंने छीन लिया, जो संविधान उनके अधिकार देता हैं उसको भाजपा छीनने की बात कर रही है।

भाजपा ने संविधान से छेड़खानी करने का मन बना लिया है
अखिलेश यादव ने कहा इस बार जनता प्रधानमंत्री के मन की बात नहीं सुनना चाहती बल्कि इस बार संविधान की बात सुनना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने संविधान से छेड़खानी करने का मन बना लिया है। यह संविधान बदलेंगे, बाबा साहब का और एक वोट डालने का अधिकार भी छीना जाएगा। इसलिए देश की जनता भाजपा को हराने जा रही है। बता दें कि संभल लोकसभा से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क जो स्वर्गीय शफीक उर रहमान बर्क के पोते के लिए वोट मांगने आज सपा मुखिया अखिलेश यादव एक जनसभा को संबोधित करने बिलारी विधानसभा में पहुंचे। जियाउर्रहमान बर्क कुंदरकी विधानसभा से सपा के मौजुदा विधायक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!