मैनपुरी: शौच के लिए गई दलित छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Edited By Ajay kumar,Updated: 02 Oct, 2019 06:13 PM

mainpuri tried to rape a dalit girl for defecation

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलन्द हैं कि न उन्हें पुलिस की परवाह है न कानून का ख़ौफ़। ऐसा ही एक मामला इस जिले में देखने को मिला है। जहां बुधवार सुबह(भोर) में शौच के लिए गई एक दलित छात्रा की...

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलन्द हैं कि न उन्हें पुलिस की परवाह है न कानून का ख़ौफ़। ऐसा ही एक मामला इस जिले में देखने को मिला है। जहां बुधवार सुबह(भोर) में शौच के लिए गई एक दलित छात्रा की कई युवकों ने अस्मत लूटने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा के साहस और जबर जस्त विरोध के चलते आसपास के ग्रामीण उसकी मदद करने पहुंच गए जिससे यह घिनोना जुर्म होने से बच गया।

यह  पूरी  घटना  मैनपुरी  के  थानां  ब  रनाहल  क्षेत्र  की  है  जहां  सुबह  एक  छात्रा  गांव  के  बाहर  शौच  के  लिए  गयी  थी।  वहां  पहले  से  अवैध  खनन को  अंजाम  दे  रहे  लोगों  ने  छात्रा  को  अकेला  देख  उसे  बद  नियति  से  पकड़  लिया  और  बाजरे  के  खेत  में  खींच  कर  ले  जाने  लगे।  लड़की  ने  इसका  विरोध  किया  तो  उसे  डराते  धमकाते  हुए  पीटने  लगे।  इसके  बावजूद  छात्रा  ने  हिम्मत  दिखाते  हुए  उनका  सामना  कर  चिल्लाना  जारी रखा। जिससे शोर गुल सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और छात्रा को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। इस बीच लड़की काफी  डर  गई  थी  जिसे  वेहोशी  की  हालत  में  नजदीकी  स्वास्थ्य  केंद्र  पर  लाया  गया।

ग्रामीणों में आक्रोश हुआ व्याप्त
अवैध खनन कर रहे लोगों के द्वारा किए गये इस दुष्साहस से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद उन्होंने नजदीकी थाने को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
PunjabKesari

बसपा जिला अध्यक्ष राम नरेश ने मामले का लिया संज्ञान
इस थाने के अन्तर्गत एक गांव आता है इच्छापुर जहां रामचन्द्र जाटव की बेटी राधा सुबह शौच के लिए गई। जिससे अबैध खनन कर रहे  लोगों ने पकड़ कर  दुष्कर्म का प्रयाश किया। लेकिन छात्रा की शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और छात्रा बच गई। गांव वालों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार  हो गए। इसी संबंध में बसपा के जिला अध्यक्ष अपने कार्य कर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!