लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने घोषित किए 8 और उम्मीदवार, गोंडा से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Apr, 2019 09:28 AM

lok sabha elections 2019 congress announced 8 more candidates

कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 8 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इसके अलावा एक सीट पर प्रत्याशी को बदल दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट पर अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल चुनाव...

लखनऊ: कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 8 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इसके अलावा एक सीट पर प्रत्याशी को बदल दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट पर अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल चुनाव लड़ेंगी। उन्हें यह सीट कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत दी गई है।

कृष्णा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां हैं और वह अनुप्रिया गुट से इतर पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। कांग्रेस से जन अधिकार पार्टी के गठबंधन के तहत चंदौली सीट से शिवकन्या कुशवाहा चुनाव लड़ेंगी। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं। इसी समझौते के तहत गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वह कल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यादव ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ सीट से लड़ा था और निर्वाचित घोषित हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को कड़ी टक्कर दी थी। रमाकांत के साथ ही कांग्रेस का हाथ थामने वाले उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे राज किशोर सिंह को पार्टी ने बस्ती लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने सलेमपुर सीट से राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। वह पूर्व में वाराणसी से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी ने अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद और जौनपुर से देवव्रत मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है। चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मालूम हो कि कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 18 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!