mahakumb

जिन्दगी और मौत अल्लाह के हाथ में है, मस्जिदों की हिफाजत खुद करना होगा- कुशीनगर मस्जिद कार्रवाई पर युवक का विवादित वीडियो आया सामने

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Feb, 2025 12:41 PM

ife and death are in the hands of allah

जिला प्रशासन ने कुशीनगर में हाटा नगर पालिका के समीप अवैध रूप से बने मदनी मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। इसे लेकर अब सियासत भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मस्जिद ध्वस्त करने पर योगी सरकार को घेरा है। इसी बीच एक विवादित वीडियो भी...

कुशीनगर (अनुराग तिवारी): जिला प्रशासन ने कुशीनगर में हाटा नगर पालिका के समीप अवैध रूप से बने मदनी मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। इसे लेकर अब सियासत भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मस्जिद ध्वस्त करने पर योगी सरकार को घेरा है। इसी बीच एक विवादित वीडियो भी मस्जिद को लेकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक सख्श भीड़ को प्रशासन के खिलाफ भड़का रहा है। आरोपी वीडियो लोगों को भड़काते हुए कहा कि मस्जिद की हिफाजत खुद करना होगा क्योंकि बिना बताए ही मस्जिद शहीद प्रशासन गिरा रहा है। आरोपी ने भीड़ को भड़काते हुए कई सवाल पूछा, जिसमें आरोपी कह रहा है कि जिन्दगी और मौत अल्लाह के हाथ में है, लेकिन हमे अपनी हिफाजत को करना होगा। आरोपी ने भीड़ को उकसाते हुए कहा कि 26 साल से हमारी मस्जिद को हमारे सामने गिराया जा रहा है सिर्फ देख रहे हैं।

दरअसल, इस मदनी मस्जिद को लेकर 18 दिसम्बर को जांच शुरू हुई थी।  इसको लेकर प्रशासन ने तीन बार नोटिस जारी कर मुस्लिम पक्षकारों से जवाब मांगा था लेकिन मुस्लिम से मिले जवाब में प्रशासन संतुष्ट नहीं दिखा और अब मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू कर दिया है।

मुस्लिम पक्षकारों ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
हालांकि हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा नगरपालिका के कार्यालय से सटे मदनी मस्जिद के कुछ हिस्से का निर्माण सरकारी जमीन में कराया गया था और इसमें प्रयुक्त नक्शा भी मानक विहीन होने के चलते प्रशासन ने 18 दिसंबर से कार्रवाई शुरू की थी। इसी बीच मुस्लिम पक्षकारों ने 8 फरवरी तक हाई कोर्ट से स्टे लेकर रखा था।

शासन ने 3 बार मुस्लिम पक्ष को भेजा था नोटिस
शासन ने 3 बार नोटिस भी दिया लेकिन मुस्लिम पक्षकारों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर योगी के बुलडोजर ने 54 दिन बाद कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। जिससे किसी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़े और अवैध निमार्ण को कब्जा मुक्त कर दिया जाए।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!