Latest News on Premanand ji Maharaj : आखिर क्यों प्रेमानंद महाराज की आंखों से बहे आंसू? ब्रजवासियों के सामने हुए दंडवत, Video हो रहा वायरल, पूरा मामला हैरान कर देगा

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Nov, 2025 06:08 PM

latest news on premanand ji maharaj

Latest News on Premanand ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे तीन गाड़ियों से अचानक नंदगांव पहुंचे। उनके साथ करीब एक दर्जन बाइक से अनुयायी थे ......

Latest News on Premanand ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे तीन गाड़ियों से अचानक नंदगांव पहुंचे। उनके साथ करीब एक दर्जन बाइक से अनुयायी थे। हर रोज की तरह आज भी नंदगांव में लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। अचानक संत को अपने बीच देख श्रद्धालुओं को विश्वास नहीं हुआ। जो जैसे था संत के दर्शन के लिए दौड़ पड़ा। ब्रजवासियों को पता चला तो वह सीढ़ियों पर चढ़ने लगे। वहीं ग्वालियर के दयाराम गुर्जर दंडवत होकर संत के चरणों से लिपटने की अभिलाषा में थे, लेकिन संत के शिष्यों ने उन्हें अलग कर दिया।  

नंदबाबा के परिवार के दर्शन किए (Latest News on Premanand ji Maharaj
प्रेमानंद महाराज ने नंदभवन में नंदबाबा के परिवार के दर्शन किए तो आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। नंदगांव की जिन गलियों में कन्हैया का बचपन बीता, उन्हीं गलियों में संत कभी कान्हा की मंदिर में बनी मूरत को निहारते दिखे तो कभी उनका पालन करने वाले नंदबाबा को निहारते दिखाई पड़े। संत की आंखें बता रहीं थीं कि आज आंखों से ये आंसू नहीं प्रेम का आनंद बरस रहा है। 

संत की एक झलक पाने के लिए उमड़ा गांव
वहीं किसी ने दस मिनट में पूरे गांव में शोर मचा दिया। फिर क्या था, पूरा गांव संत की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ा। सेवायतों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। बृजवासियों को प्रणाम कर संत अनुयायियों के साथ गाड़ी की ओर बढ़े तो श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। जिसे संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। यही तो एक संत के प्रति अपार आस्था और लगाव है।

संत की आंखों से बहे आंसू
फिर मंदिर से नीचे आकर उन्होंने आशेश्वर महादेव के दर्शन किए। जिसके बाद कदंब के पेड़ के नीचे बैठे। यहां फिर संत की आंखों से आंसू बह गए। संत यहां करीब 15 मिनट रुके और फिर चले गांव चले गए। फिर उन्होंने राधारमण के दर्शन किए। करीब सवा 11 बजे काफिला छाता होते हुए वृंदावन के लिए रवाना हो गया और आनंद में डूबे ग्रामीण बहुत दूर तक आंखों में खुशी के आंसू लिए भागती कारों को निहारते रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!