जावेद हबीब सैलून की फ्रेंचाइजी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Apr, 2022 12:43 PM

javed habib salon s franchisee hanged himself in suspicious circumstances

मशहूर सैलून संचालक जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी  ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी उस समय हुई जब संचालिका सैलून पर काफी समय था नहीं पहुंची। मृतिका जागृति की सहयोगी दीक्षा ने पहले उन्हें फोन किया तो उनका फोन बंद बता...

चित्रकूट: मशहूर सैलून संचालक जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी  ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी उस समय हुई जब संचालिका सैलून पर काफी समय था नहीं पहुंची। मृतिका जागृति की सहयोगी दीक्षा ने पहले उन्हें फोन किया तो उनका फोन बंद बता रहा था उसके बाद उसने कमरे पर जाकर देखा वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी।  आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मृतिका की सहयोगी दीक्षा से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अभी  7 अप्रैल को ही मैंने ज्वाइन किया है जिससे उनसे उतना खुलकर कोई बात नहीं होती थी पर हो सकता है उनको को दबाव रहा हो फिर ये कदम उन्होंने उठाया होगा।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के सिविल लाइन क्षेत्र का है। जहां पर  जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी जागृति सिंह जिला मुख्यालय कर्वी में किराए का मकान लेकर अकेले ही रहती थी। उनकी सहयोगी ने बताया सुबह वह ठीक तथा उसके बाद मैं सैलून पर चली गई। बाद में काफी देर तक जब वह सैलून पर नहीं पहुंची। फिर उसने सम्पर्क करने की कोशिश की। फोन बाद बंद बता रहा था।  उन्होंने बताया कि किसी अनहोनी की आशंका होने पर वह कमरे पहुंच गई। बाहर से आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर देखा। वह फंदे से लटकी हुई पड़ी थी।  फिलहाल इस मामले में पुलिस उनके मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!