UP विधानसभा में तैनात दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 04 Mar, 2021 04:38 PM

inspector posted in up assembly shot himself with service revolver

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास SI दरोगा निर्मल चौबे ने खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। बंथरा थाने में तैनात दरोगा की विधानसभा

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास SI दरोगा निर्मल चौबे ने खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। बंथरा थाने में तैनात दरोगा की विधानसभा पर ही ड्यूटी लगी थी। जानकारी के अनुसार उनकी दिमागी स्थिति सही नहीं थी। उनका इलाज भी चल रहा था। 

बता दें कि गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। जहां पार्किंग में सर्विस रिवॉल्वर से दरोगा ने खुद को गोली मार ली। घायल दारोगा को सिविल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं इस कांड के बाद स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल जुट गई है। हालांकि पुलिस को अभी तक ये नहीं पता चला है कि दरोगा ने खुद को गोली क्यों मारी।

जानकारी के मुताबिक वह बनारस के रहने वाले थे चिनहट में उनका मकान था। इसके साथ ही दरोगा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, उनका इलाज चल रहा था।  मिल रही सूचना के मुताबिक दरोगा के पास से सुसाइट नोट बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!