इलाहाबाद हाई कोर्ट में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान ; जज यशवंत वर्मा का नहीं थम रहा विरोध, वकीलों ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन शुरू

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Mar, 2025 12:30 PM

indefinite strike announced in allahabad high court

इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने दिल्ली उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तबादले के विरोध में मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। उच्च न्यायालय के गेट नंबर-3 पर एकत्र हड़ताली अधिवक्ताओं का नेतृत्व...

प्रयागराज : इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने दिल्ली उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तबादले के विरोध में मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। उच्च न्यायालय के गेट नंबर-3 पर एकत्र हड़ताली अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने पत्रकारों से कहा, “यह विरोध किसी न्यायालय या न्यायाधीश के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके खिलाफ है जिन्होंने न्यायालय की व्यवस्था को धोखा दिया है।” 

उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों और उस व्यवस्था के खिलाफ है जो पारदर्शी नहीं है। फिलहाल हमारी मांग स्थानांतरण के आदेश पर पुनर्विचार करने और उसे वापस लेने की है।” बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रस्तावित तबादले का सोमवार को फिर से विरोध करते हुए मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा है कि उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया था, “इस मामले में शुरू से लीपापोती की जा रही है। यह लड़ाई आज हिंदुस्तान में वकील लड़ रहा है। अगले प्रस्ताव तक अधिवक्ता काम नहीं करेंगे और हम किसी भी तरह के परिणाम भुगतने को तैयार हैं।”
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!