नोएडा में चोरों ने मंदिर पर किया हाथ साफ, दान पात्र और पीतल के बर्तन किए चोरी... जाते-जाते घंटा भी ले गए

Edited By Imran,Updated: 28 Apr, 2022 05:27 PM

in noida thieves clean the temple steal donation boxes and brass utensils

यूपी के नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में एक मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंदिर का घंटा, दान पात्र, मंदिर में रखे पीतल व तांबे के बर्तन तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए।

नोएडा: यूपी के नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में एक मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंदिर का घंटा, दान पात्र, मंदिर में रखे पीतल व तांबे के बर्तन तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि जहांगीरपुरी में स्थित वाल्मीकि मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंदिर का घंटा, पीतल के बर्तन,दानपात्र, कीमती सामान, लोहे के पाइप आदि चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना से वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर बदमाशों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!