Edited By Ramkesh,Updated: 28 Apr, 2026 03:55 PM

शिवनगरी काशी में आज भक्ति और राजनीति का संगम देखने को मिला, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और भाजपा नेता Nitin Nabin ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। दोनों नेताओं ने प्रसिद्ध Kashi Vishwanath Temple में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की...
वाराणसी: शिवनगरी काशी में आज भक्ति और राजनीति का संगम देखने को मिला, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और भाजपा नेता Nitin Nabin ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। दोनों नेताओं ने प्रसिद्ध Kashi Vishwanath Temple में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी भक्तों और प्रदेशवासियों का कल्याण करें। उन्होंने काशी की आध्यात्मिक विरासत को देश की पहचान बताया।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी
इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने पार्टी नेताओं के साथ मंदिर परिसर में समय बिताया और आगंतुकों का अभिवादन किया। इस दौरान सीएम योगी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहे।