अखिलेश ने मेदांता पहुंचकर भाजपा की नेता अनुपमा जायसवाल का हाल जाना, कहा- सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!
Edited By Ramkesh,Updated: 28 Apr, 2026 06:36 PM

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अखिलेश यादव के इस कदम को राजनीतिक शिष्टाचार के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उनका हालचाल जाना।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कहा हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।
गौरतलब है कि यूपी के बहराइच जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के बाहर शनिवार को दोपहर विपक्षी पार्टी का पुतला फूंकते समय भड़की लौ की चपेट में आने से सदर भारतीय पार्टी विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं थीं । जानकारी के मुताबिक़ विधायक का चेहरा झुलसा है। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने अपने वाहन से विधायक अनुपमा जायसवाल को अस्पताल पहुंचाया था।
Related Story

'अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर सुखा देगी' : अखिलेश यादव

फॉलोअर्स और पैसे की हवस में बना हैवान: बच्चों के चोरी-छिपे बनाता था अश्लील VIDEO, इंस्टाग्राम पर...

CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: 'पहले UP में कट्टा-बम बनते थे, आज ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है... जो...

UP में छोटे अपराधियों के लिए बनेगी ‘ओपन जेल’, CM Yogi ने दिए निर्देश, कहा- जेलों को सुधार, पुनर्वास...

अविवाहित गर्भवती महिलाओं को बनाते थे निशाना, नर्स निकली बच्चा चोरी की मास्टरमाइंड

आजमगढ़ से ISI का संदिग्ध गिरफ्तार, भड़के OP राजभर बोले- 'सपा के गढ़ से आतंकी पकड़ा जाना...

गाजियाबाद के डासना में बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा ध्वस्त, 25 करोड़ की भूमि...

UP में बदला एक और शहर का नाम! फाजिलनगर बना पावागढ़, CM Yogi का बड़ा ऐलान

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: बलिया बना शूटरों का गढ़? CBI ने गोलू उर्फ टाइगर को दबोचा, UP से अब तक 4 पर...

IITian बाबा की खुली कुंडली: 24 लड़कियों से बनाए संबंध, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो... जांच जारी