पति -पत्नी की एक साथ उठी अर्थी: मासूम हुए अनाथ, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Mar, 2025 08:05 PM

husband and wife s funeral procession

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले से दुखद खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी की आंखे नम हो गई। दरअसल, अम्बेडकरनगर जनपद के अलापुर तहसील के केदरू पुर गांव में मनोज पाठक दिल्ली से होली मनाने के लिए अपने गांव आए हुए थे। अचानक उनकी कुछ तबियत खराब हो गई।

अम्बेडकरनगर (कार्तिकेय द्विवेदी): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले से दुखद खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी की आंखे नम हो गई। दरअसल, अम्बेडकरनगर जनपद के अलापुर तहसील के केदरू पुर गांव में मनोज पाठक दिल्ली से होली मनाने के लिए अपने गांव आए हुए थे। अचानक उनकी कुछ तबियत खराब हो गई। आनन- फानन में परिजनों ने असप्ताल पहुचांया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पत्नी को दी गई। पत्नी दिल्ली में रह रहे परिजनों के साथ दिल्ली से अपने गांव पहुंची तो उसे पति के मौत की जानकारी हो गई। इस सदमें पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने दोनो का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया। लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesari
                                                        अंतिम संस्कार की तस्वीरें 


वही अपने पीछे दो मासूमों को बेसहारा छोड़ गए पति पत्नी तो इस दुनिया से चले गए, लेकिन दो मासूमों के सर से माता पिता का साया भी उठा गया। आप को बता दें कि मामला जनपद के अलापुर तहसील से जुड़ा है जहां पर .मृतक मनोज पाठक का पूरा परिवार हंसी खुशी से दिल्ली रहता था। मृतक मनोज पाठक होली कि छुट्टी में परिवार को दिल्ली में छोड़कर स्वयं घर चले आए।  होली मनाने सब कुछ सही होली के बाद अचानक उनकी कुछ तबियत खराब हो गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari
                                                                 मृतक महिला की तस्वीर


परिवार वाले मृतक की पत्नी को दिल्ली सूचना देते है कि घर आ जाओ आपके पति की तबियत खराब है। पत्नी दिल्ली से गांव आती है। पति को देखने घर पहुंचने पर पत्नी को पता चला कि पति की हार्ट अटैक से हुई मौत हो चुकी है। यह सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और  सदमे में पत्नी की भी जान चली गयी।  

PunjabKesari
                                                                    मृतक पति की तस्वीर 


पंचतत्व में विलीन हो गए...पति पत्नी को गमगीन माहौल में परिजनों ने दोनों शवों का  अंतिम संस्कार किया। सात फेरो के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने वाले वादे को इस जोड़े की एक साथ हुई मौत ने आज साथ साथ इस दुनिया  को अलविदा कह दिया और अंतिम सांस तक एक साथ रहने और जीने मरने की कसमों को भी निभा दिया... फिलहाल पति पत्नी की इस दुखद मौत पर पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!