mahakumb

रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक पर फेंका एसिड ; Congress और AIMIM ने किया हस्तक्षेप, सोशल मीडिया पर राजनीतिक हंगामा

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Feb, 2025 05:46 PM

horrible result of rivalry in ballia acid thrown on young man

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक युवक पर पुरानी रंजिश में एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच में...

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक युवक पर पुरानी रंजिश में एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बलिया शहर के रामपुर महावल गांव के रहने वाले मिथुन बिंद और संजय सिंह के बीच पुरानी व्यक्तिगत रंजिश थी। जिसके चलते बीते सप्ताह संजय सिंह ने मिथुन बिंद पर तेजाब फेंक दिया था। 

मामले को लेकर बलिया एसपी ओमवीर सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 124(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। साथ ही संजय सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

यूपी कांग्रेस ने 'एक्स' पर दी प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो यूपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए यूपी कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने 'एक्स' पर लिखा, 'बलिया में सरकार संरक्षित गुंडों ने मामूली विवाद में युवक को बुरी तरह पीटा और उस पर तेजाब डाल दिया। अपराधों से त्रस्त यूपी में जिसे 'गुंडा लाइसेंस' मिल जाए, वह बेरोक-टोक जला सकता है, मार सकता है और बेखौफ घूम सकता है। अब सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि जनता की खुद की है।'

एआईएमआईएम का हस्तक्षेप 
इसके अलावा एआईएमआईएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित मिथुन बिंद से मुलाकात की। साथ ही मिथुन के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इतना ही नहीं पार्टी के प्रदेश महासचिव शमीम अहमद खान ने आरोपी के घर पर 'बुलडोजर एक्शन' की मांग भी की है। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!