घर के बाहर सो रही महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, पति समेत 2 लोग गंभीर रुप से घायल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2019 01:38 PM

home sleeping outside woman killed by cutting ax

उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में हमलावरों ने कुल्हाडी से प्रहार करके एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी और उसके पति समेत 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में हमलावरों ने कुल्हाडी से प्रहार करके एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी और उसके पति समेत 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोखराज इलाके में कसया पश्चिम गांव निवासी भैया लाल अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाडी से भैया लाल की पत्नी समरा देवी (60)पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पास में सो रहा भैयालाल और दीपक जाग गए तो ,बदमाशों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। दोनों घायलों को उपचार के लिए इलाहाबाद स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या आदि धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!